फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार के घर से भी सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम के चौकीदार के शव का पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दिनेश के घर से भी एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें भी आठ लोगों पर परेशान करनी की बात कही गई है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत आठ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुल बाजार चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि दिनेश के साथ उसके घर पर से भी एक सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस बारे में दिनेश की पत्नी प्रियंका से जानकारी ली जाएगी। जिससे पूरे मामले के बारे में जानकारी मिल सके। प्रभारी ने बताया कि सोमवार को डीएसओ बाहर थी। उनसे भी इस बारे में पूछताछ की जाएगी। सुसाइड नोट जांच के लिए मधुबन भेजा जाएगा। सुसाइड नोट आधा प्रिंट और आधा हाथ से लिखा हुस्त्रत्त्आ है। इससे इस बात की आशंका है कि दिनेश पहले से ही परेशान चल रहा था और सुसाइड नोट का एक प्रारुप बना रखा था। मरने पहले सुसाइड नोट की फोटो कापी घर पर छोड़कर आया था। पत्नी के अनुसार आठ फरवरी की रात करीब पौने नौ बजे दिनेश से बात हुई थी तो परेशान लग रहा था। डीएसओ पर भी परेशान करने की बात बताई थी। इसके साथ ही गांव के अन्य लोगों पर दस लाख रुपये मांगने की बात कर रहा था। बता दें कि गांव पायगा निवासी दिनेश कुमार जिला खेल विभाग के सुभाष स्टेडियम में डीसी रेट पर चौकीदार था। वीरवार की शाम चार बजे उसका शव नई बिल्डिंग के हाल से बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार जहरीला पदार्थ खाने से दिनेश की मौत हुई। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में डीएसओ के अलावा धर्मपाल, रणबीर, प्रवीण, गिरवर, कृष्ण, नरेश व योगेश शर्मा का नाम है। उसका आरोप है कि आरोपियों से कुछ पैसे उधार में लिये थे। इसके लिए आरोपी उसे परेशान करते थे। दस लाख रुपये या प्लॉट देने की बात कर रहे थे। इनकी हरकतों से परेशान होकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें