नारनौल। एक ही स्कूल व एक ही संकाय में पढ़ने वाली तीन सहेलियों ने क्लैट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। वरीयमा सूची में तमन्ना यादव ने 689, टीना कुमावत ने 1331 व भूमिका कौशिक ने 1444वीं रैंक हासिल कर देश के श्रेष्ठ विधि विद्यालय में अपने दाखिले की संभावनाओं को भी पक्का कर लिया है।
तमन्ना, टीना व भूमिका तीनों ही शहर के हुडा सेक्टर में स्थित सीएल पब्लिक स्कूल में कला संकाय में पढ़ रही हैं और तीनों सहेलियां भी हैं। इन तीनों ने स्कूल की ओर से ही क्लेट परीक्षा की तैयारी की। स्कूल में तैयारी करने के अलावा घर पर 5 से 6 घंटे जमकर मेहनत की और इसी के परिणामस्वरूप तीनों ही सहेलियां इस परीक्षा को पास करने में सफल रही।
बॉक्स:
मुझे बेहद खुशी है कि मैंने यह परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली। अब 12वीं के बाद एक अच्छे लॉ कॉलेज में एडमिशन लेकर कानून की पढ़ाई करनी है और वकील बनकर अपने क्लाइंट के लिए जिरह करनी है। -टीना कुमावत
बॉक्स:
हमारे साथ साथ हमारे टीचर्स ने भी बहुत मेहनत की है और उन्हीं के मार्गदर्शन के चलते इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। अब कॉलेज में कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद जज बनना चाहती हूं, ताकि सही फैसला कर आरोपी को सलाखों के पीछे व सही को न्याय दिला सकूं।-भूमिका कौशिक
बॉक्स:
मुझे बेहद खुशी है हम तीनों सहेलियों ने एक साथ परीक्षा दी और तीनों ही पहली बार में सफल रहे। मुझे हमेशा से ही जज बनना था और इसके लिए पहला पड़ाव पार कर लिया है। अब कॉलेज में जमकर पढ़ाई करनी है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही एकमात्र उद्देश्य है।-तमन्ना यादव