फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर थाना पुलिस ने अन्ना गैंग के सरगना प्रदीप उर्फ अन्ना निवासी बास किरारोद और दो बदमाश सुमित व अमित निवासी कालूपुर सोनीपत को नारनौल के एक व्यापारी को 50 लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप उर्फ अन्ना पर पहले भी रंगदारी मांगने के मामले दर्ज हैं। आरोपियों को बुधवार न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई सराय नारनौल निवासी नितिन ने 4 जुलाई को शहर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पास अज्ञात नंबरों से फोन आया और डरा धमका कर पचास लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी उसके पास से फिरौती मांगी गई थी, जिसकी एफआईआर पहले से दर्ज है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप उर्फ अन्ना और अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया है। इस मामले को पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए शहर थाना प्रभारी को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के सख्त निर्देश दिए। थाना शहर नारनौल प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार को रंगदारी मांगने के मामले में तीन आरोपियों प्रदीप उर्फ अन्ना, सुमित और अमित को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी प्रदीप उर्फ अन्ना पर इससे पहले भी रंगदारी मांगने के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ करते हुए पता लगाया कि आरोपियों ने पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया। जिन्हें न्यायलय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें