फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मरम्मत कार्य के चलते आज बिजली गुल रहेगी

Tue, 21 Jan 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सतनाली। 132 केवी पावर हाउस सतनाली में 21 जनवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली निगम के एसडीओ हनुमान सिंह ने बताया कि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम सतनाली 132 केवी सब स्टेशन के इंजीनियर के अनुरोध पर बिजली विभाग ने यह शटडाउन जारी किया है। बिजली सब स्टेशनों के यंत्रों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस शटडाउन की वजह से मंगलवार को 132 केवी सब स्टेशन सतनाली से चलने वाले 11 केवी सतनाली घरेलू व 11 केवी स्वतंत्र यदुवंशी शिक्षा निकेतन (समय 14 बजे से 5 बजे तक 3 घंटे) और सतनाली 132 केवी सतनाली से चलने वाले तीन 33 केवी बिजलीघरों श्यामपुरा, बारड़ा, नावां और इन से चलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की (समय 10 बजे से 1 बजे तक 3 घंटे) बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस शटडाउन से करीब एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित रहेंगे। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें