फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 22 व 23 जनवरी को आंशिक बारिश के आसार

Tue, 21 Jan 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। कोहरे का असर भी कम हुआ है। दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। सोमवार को ग्रामीण इलाके में सुबह कोहरा देखने को मिला, लेकिन दस बजे तक मौसम साफ हो गया। नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 20.9, 6.2 डिग्री सेल्सियस और 22.9, 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 21 जनवरी की रात कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी, दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर और सोनीपत सहित एनसीआर दिल्ली में 22-23 जनवरी को आंशिक बारिश के आसार है। यहां केवल 30-40 प्रतिशत हिस्सों पर हल्की बारिश बूंदा-बांदी ही देखने को मिलेगी। 23 जनवरी को एक बार फिर से संपूर्ण इलाके में उत्तरी बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट होने की संभावना बन रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें