फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चौपहिया वाहनों की तीन दिन बाजार में रहेगी नो एंट्री

Mon, 28 Oct 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:60- शहरी थाना प्रभारी सेठी मलिक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिवाली पर्व पर चौपहिया वाहनों की शहर के मुख्य बाजारों में जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। दीपावली पर बाजार में जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

शहरी थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि दीपावली पर्व पर जाम, भीड़ एवं सुरक्षा की दृष्टि से पूरी व्यवस्था की जाएगी ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि 29, 30 और 31 अक्टूबर को चौपहिया वाहनों की शहर के मुख्य बाजारों में पाबंदी रहेगी।
दिवाली व धनतेरस पर बाजार में अभी से भीड़ होने लगी है। धनतेरस, छोटी दिवाली व बड़ी दिवाली पर अतिक्रमण और वाहनों से इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि बाजार में पैदल निकलना ही मुश्किल हो जाता है। बाजार में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 29, 30 और 31 अक्टूबर को पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

चार स्थानों पर होगी अस्थायी पार्किंग
धनतेरस से लेकर दिवाली तक शहर में चौपहिया वाहनों को बाजार के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए शहर के चारों तरफ बाहरी ओर बैरिकेड लगाए जाएंगे। आईटीआई के सामने, देवीलाल कॉलोनी के पास, मसानी चौक, कॉलेज रोड पर बैरिकेड लगाकर चौपहिया वाहनों को इंट्री नहीं करने दी जाएगी।
दो दर्जन पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद
दिवाली पर्व पर शहर का लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए बाजार में दो दर्जन पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहरी एसएचओ सेठी मलिक ने बताया कि बाजार में वृद्धि व सिविल ड्रेस में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। इसके अलावा बाइक पर भी पुलिस कर्मचारी शहर के बाजार की जायजा लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसको बख्शा नहीं जाएगी।
इन बाजारों में सबसे अधिक रहेगी भीड़
धनतेरस पर सबसे अधिक भीड़ शंकर मार्केट में रहने वाली है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, जबकि बर्तनों की सबसे अधिक दुकान शंकर मार्केट में ही हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी भी इसी मार्केट पर स्थित है। इसके अलावा दिवाली पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, सिनेमा रोड़, आईटीआई रोड़, रेलवे रोड़, परशुराम चौक अधिक भीड़ रहती है।
यहां अपने वाहनों की करें पार्किंग

गांव कुराहवटा, पाली, आकोदा, सतनाली की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल आईटीआई मैदान व हुड्डा पार्क के पास पार्किंग करेंगे। रेलवे रोड की ओर से आने वाले चौपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था दीवान कॉलोनी के पास खाली जगह में की जाएगी। मालड़ा, बुचौली व डुलाना रोड़ की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में की जाएगी।
शहर में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार जगह अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी और सुरक्षा की दृष्टि पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

-सेठी मलिक, शहरी थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें