फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर दमकल विभाग सतर्क, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

Mon, 28 Oct 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-20नारनौल की नगर परिषद में खड़ी फायर बिग्रेड की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दिवाली पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। क्षेत्र में पर्व पर लोग जमकर आतिशबाजी भी करते हैं। इस कारण दिवाली पर आगजनी की घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

गत वर्ष 2023 में भी धनतेरस से भैया दूज तक दिवाली पर्व पर जिले भर में आगजनी की 20 घटनाएं हुई थीं। इसी को मद्देनजर रखते हुए दमकल विभाग के अधिकारियों ने भी अपनी कमर कस ली है, ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। जिले में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग के पास 9 दमकल गाड़ी है, लेकिन कर्मचारियों की कमी होने से आगजनी पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा।

आजाद चौक पर खड़ी की दमकल गाड़ी
दमकल विभाग की तरफ से आजाद चौक पर दमकल गाड़ी खड़ी की जाएगी। वहीं नांगल चौधरी में दमकल केंद्र नहीं होने के कारण एक दमकल वहां खड़ी की जाएगी। आगजनी की घटना होने पर लोग टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क कर आगजनी की सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन


180 दमकल कर्मियों की आवश्यकता, 49 के सहारे अब
दमकल विभाग के पास आग से निपटने के लिए गाड़ियों की संख्या तो लगभग पर्याप्त है, लेकिन विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। एक दमकल गाड़ी पर एक शिफ्ट में 6 कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। दमकल विभाग में कर्मचारी तीन शिफ्ट में कार्य करते हैं, इस हिसाब से दमकल विभाग को जिले भर में 180 कर्मचारियों की आवश्यकता है, लेकिन विभाग के पास इस समय जिले भर में केवल 49 कर्मचारियों का स्टाफ है। स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए दमकल विभाग के अधिकारी कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं।

कर्मचारियों की छुट्टी की रद्द
दिवाली पर्व को देखते हुए विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। वहीं दिवाली पर्व पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

नारनौल केंद्र पर चार दमकल और एक रेस्क्यू गाड़ी उपलब्ध
जिले भर में दमकल विभाग के पास 9 दमकल और एक रेस्क्यू गाड़ी है। जिसमें से नारनौल केंद्र पर चार दमकल और एक रेस्क्यू गाड़ी उपलब्ध है। महेंद्रगढ़ केंद्र पर तीन दमकल गाड़ी उपलब्ध है। वहीं अटेली व कनीना केंद्र पर एक-एक दमकल गाड़ी उपलब्ध है।

दिवाली पर्व को देखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। जिले भर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए विभाग के पास 9 दमकल और एक रेस्क्यू गाड़ी उपलब्ध है। स्टाफ की कमी के बाबत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। गत 25 अक्तूबर को भी बैठक के दौरान उच्च अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया गया था। संभावना है कि जल्द ही अन्य कर्मचारियों को भी नियुक्त किया जाएगा। लोगों से आग्रह है कि खुशियों के त्योहार पर सतर्कता अवश्य बरतें और कुछ भी अप्रिय घटना होने पर अग्निशमन केंद्र पर संपर्क करें।
विज्ञापन

राकेश कुमार, जिला अग्निशमन अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें