नारनौल। नारनौल कोर्ट में पेशी पर आए युवकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस शिकायत में अदालत परिसर में तैनात रामफल ने बताया कि वह शनिवार को अदालत परिसर नारनौल में ड्यूटी पर था। इस दौरान सेशन कोर्ट की बिल्डिंग में से झगड़े की जोर जोर से आवाज आने लगी। शोर शराबा सुनकर वह प्रथम फ्लोर सेशन कोर्ट की बिल्डिंग पर पहुंचा तो दो युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। जिसके बाद दोनों युवकों को काबू कर पूछा तो उन्होंने बताया कि वह मुकदमा नंबर 744/2019 थाना शहर नारनौल में तारीख पेशी पर आए थे। वह किसी बात को लेकर सेशन कोर्ट के बाहर मारपीट करने लग गए। पुलिस पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम पटीकरा निवासी राहुल और दूसरे ने सुराना निवासी विश्वास बताया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।