कनीना। पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय की ओर से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों को कानूनी साक्षरता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ककरालिया और डॉ. भारती यादव ने बताया कि गांव कपूरी में कानूनी साक्षरता की जानकारी दी।
कार्यक्रम में अधिवक्ता परम और अमन ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, भारतीय न्याय संहिता के विषय में जानकारी दी। यदि किसी भी व्यक्ति के साथ में साइबर अपराध होता है तो इसकी जानकारी साइबर पुलिस स्टेशन में दें। संवाद