फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के और लड़की में भेदभाव नहीं होना चाहिए है : डॉ. अमित

Tue, 24 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10गांव दौचाना ​स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा वर्कर व आंगनवाड़ी वर्कर क
विज्ञापन
नारनौल। लिंगानुपात सुधार और गर्भवती पंजीकरण को लेकर मंगलवार को सीएचसी दोचाना में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें पीएचसी की सभी आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, एएनएम व गांवों के सरपंच और नंबरदारों ने भाग लिया। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार, 10 सप्ताह से पहले गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करवाना और सहेली प्रोग्राम के विषय में बताना था।
डॉ. सैनी ने लड़के और लड़की में भेदभाव को दूर करने और पीएनडीटी कानून के बारे में जानकारी दी। साथ ही एएनसी रजिस्ट्रेशन 10 सप्ताह के अंदर करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सरकारी हॉस्पिटल दोचाना में 24 घंटे स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित रहता है। यहां प्रसव भी करवाया जाता है।
विज्ञापन

दोचाना के प्रमुख समाज सेवक दिनेश कुमार सांखला ने इस मुहिम में सहयोग देने की बात कही। डॉ. अमित सिंघानिया ने बताया कि आज लड़के और लड़की में भेदभाव नहीं होना चाहिए है। डॉ. कुदरत ने स्कूलों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन

सरपंच शारदा देवी भांखरी ने गर्भवती महिलाओं को जिनके पूर्व में लड़की है, उनका उत्साहवर्धन करने की बात कहीं। इस मौके पर महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुदरत, खंड आशा समन्वयक प्रवीण शर्मा, नरेश फार्मेसी ऑफिसर, विनोद, मोहित यादव व रामसिंह नंबरदार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें