फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: त्योहारी सीजन में शहर में लगने वाले जाम से निपटने की कोई तैयारी नहीं

Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- शंकर मार्केट में लगा जाम--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। त्योहारी सीजन में शहर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए नगर पालिका की ओर से अभी तक कोई तैयारी नहीं की गई है। अब धीरे-धीरे बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। दिनभर मुख्य बाजारों में जाम से हालात रहते हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से दो सालों के दौरान शहर में चार अस्थायी पार्किंग शुरू करने के लिए दो बार किए गए प्रस्ताव भी धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। वहीं पुलिस की ओर से भी अभी तक मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है। दिनभर मुख्य बाजारों व सड़कों के किनारे दस हजार से अधिक वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे जाम जैसे हालात बन रहे हैं।

शहर में जाम से निपटने के लिए नगर पालिका की ओर से दो सालों के दौरान दो बार अस्थायी पार्किंग के प्रस्ताव किए जा चुके हैं। इन प्रस्तावों के बाद नगर पालिका ने शहर में चार स्थानों पर अस्थायी पार्किंग के लिए जगह का भी चयन किया था।
विज्ञापन

इनमें मसानी चौक के नजदीक, आईटीआई रोड, अनाज मंडी के पास तथा 11 हट्टा बाजार रोड पर नपा की जमीन पर अस्थायी पार्किंग शुरू करने की योजना तैयार की थी।
पार्किंग नहीं होने के कारण शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। पहले से तंग सड़क पर यह वाहन यातायात को प्रभावित कर रहे हैं।

फोटो संख्या:53- शंकर मार्केट में लगा जाम--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें