फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सेहलंग से हकेंवि वाया बसई, आकोदा के लिए नहीं कोई बस सेवा

विज्ञापन
फोटो संख्या:62- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सेहलंग से हकेंवि वाया बसई, आकोदा तक बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से जुड़े आठ गांवों विद्यार्थी प्रतिदिन निजी वाहनों के सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव सेहलंग, बाघोत, चिडिया, पोता, स्याना, नौताना, बालरोड, चांगरोड, बसई, आकोदा सहित अन्य गांवों के विद्यार्थी हकेंवि में पढ़ने के लिए आते है। विद्यार्थियों का कहना है कि सुबह-सुबह वाहन की तलाश में समय नष्ट हो जाता है जिससे वे कक्षाओं में देर से पहुंचते हैं।
वहीं, शाम को घर लौटने में भी असुविधा होती है। इनमें खासकर छात्राओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने सेहलंग से हकेंवि वाया बसई, आकोदा मार्ग पर शीघ्र बस सेवा शुरू की जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

बॉक्स
हकेंवि के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। उसे अपने गांव से निजी वाहनों का सहारा लेकर हकेंवि पहुंचना पड़ता है। कई बार तो वह हकेंवि में देरी से पहुंच पाता है। -छात्र सोनू कुमार निवासी स्याना
बॉक्स
गांव सेहलंग से हकेंवि के बस सेवा नहीं है। अगर बस शुरू हो जाती है तो इससे विद्यार्थियों को फायदा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में हकेंवि समय पर पहुंचेगे।-छात्र दीपेश यादव निवासी स्याना
बॉक्स
बस सेवा नहीं होने से छात्राओं को हकेंवि में पहुंचने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।-छात्र विक्की निवासी स्याना
बॉक्स
सेहलंग से हकेंवि करीब 25 किलोमीटर पड़ता है। बस नहीं होने से विद्यार्थियों निजी वाहनों का सहारा लेकर हकेंवि में पहुंचना पड़ता है। इससें विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ती है।-छात्र कुलदीप निवासी बालरोड
-
वर्जन...
विद्यार्थियों की ओर से सेहलंग से हकेंवि के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए कोई मांग पत्र नहीं मिला है। अगर कोई मांग पत्र मिलता है तो बस सेवा शुरू की जाएगी। विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:62- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड---संवाद

फोटो संख्या:62- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड---संवाद

फोटो संख्या:62- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड---संवाद

फोटो संख्या:62- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें