फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी के दौरान दया नगर में गूंजे राधा रानी के जयकारे

विज्ञापन
फोटो नंबर-05दया नगर से प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। धार्मिक व सामाजिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने दया नगर से प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान भिखा राम सैनी व ग्यारसी लाल सैनी परिवार रहे। पंडित मनमोहन शर्मा व शुभम शर्मा ने ठाकुर जी व निशान का पूजन कर गीता पाठ के साथ प्रभात फेरी का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

प्रारंभ में महिला संगठन की वरिष्ठ सदस्य सुमन सैनी, मीनाक्षी शर्मा व वंदना सैनी ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। राधा नाम संकीर्तन में संजय सैनी व सतीश शर्मा की अगुवाई में श्रद्धालु राधे-राधे के जयघोष के साथ झूमते-नाचते नजर आए। प्रभात फेरी दया नगर से प्रारंभ होकर सिटी पैलेस व निजामपुर रोड के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुए दया नगर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें