फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के शंकर मार्केट में पार्किंग के अभाव में लगा रहता है जाम

Mon, 28 Oct 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- शंकर मार्केट  में लगा जाम--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगरपालिका के गठन के बाद 30 वर्षो के बावजूद भी शहर में एक भी स्थान पर पार्किंग का निर्माण नहीं करवा पाई है। आए दिन बाजार में वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




पार्किंग के अभाव में शहर के शंकर मार्केट में जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर में स्थाई पार्किंग के अभाव में लोग भी मनमाने स्थानों पर वाहन पार्किंग करने को मजबूर है। इससे शहर की सड़के सिमटकर रह जाती है। नपा के गठन के बाद अभी तक के कार्यालय में अनेक बार पार्किंग की योजनाएं बनी लेकिन एक बार भी धरातल नहीं उतरी। शकर मार्केट शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग पर सब्जी मंडी, नगरपालिका और शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनना हुआ है। यहां पर कोई भी पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं है, जोकि जाम को खुलावा सके। दुकानदार अपनी दुकानों के सामान लगा लेते है और उसके सामने वाहन खड़ा कर देते हैं।



शहर में पार्किंग का अभाव है। उपभोक्ता वाहनों का दुकानों के सामने खड़ा कर गायब हो जाते है और उसके बाद एक-दो घंटे बाद आते है। इससे दुकानदारी भी प्रभावित होती है और जाम भी लग जाता है।
विज्ञापन


मुन्नालाल

शहर पार्किंग नहीं होने के कारण शंकर मार्केट में दुकानदार आपसी होड़ में दुकानों के सामने सामान लगा लेते है। उसके उपरांत वहां पर साधन भी खड़े हो जाते है। जिसके कारण वहां पर जाम लग जाता है। लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जगदीश

-

शहर में पार्किंग का होना बहुत जरूरी है। पार्किंग होगी तो लोग पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े करेंगे। इससे दुकानदारों को भी परेशानी नहीं होगी और वाहन चालकों को भी। इसके साथ-साथ जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।

नोनी

शहर में साधनों की पार्किंग नहीं होने के कारण दुकानदार व उपभोक्ता परेशान है। अगर पार्किंग की व्यवस्था हो जाए तो बड़े वाहन पार्किंग में खड़ा कर दिया जाएगा और जाम की स्थित नहीं बनेगी। उन्होंने नपा प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग की व्यवस्था की जाए।

महाबीर प्रसाद शर्मा

शीघ्र ही टेंडर लगाए जाएगे इसके साथ-साथ अलग-अलग जगहों को चिन्हित करके पार्किंग बनाई जाएगी। लोगों को पार्किंग के अभाव में परेशान नहीं होना पड़ेगा।



रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंदगढ़।

फोटो संख्या:54- शंकर मार्केट  में लगा जाम--संवाद

फोटो संख्या:54- शंकर मार्केट  में लगा जाम--संवाद

फोटो संख्या:54- शंकर मार्केट  में लगा जाम--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें