फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली विद माई भारत के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

Mon, 28 Oct 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05माई भारत अ​भियान के तहत सफाई करते युवा।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल शहर में दिवाली माई भारत वाली के तहत 27 से 30 अक्तूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि दिवाली माय भारत वाली के तहत स्वच्छता अभियान, यातायात संभालने और अस्पताल में सेवा कर दिवाली माय भारत वाली मनाई जा रही है। इसमें युवा स्वयंसेवक, व्यापारीगण, शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही शपथ लेकर अपने आस पास के मार्केट में सफाई का विशेष ध्यान रख रहे हैं ताकि मार्केट में आने वाले ग्राहकों को अच्छा लगे एवं समाज में अच्छा संदेश जाए। इसी कड़ी में सोमवार को महेंद्रगढ़ रोड, महावीर चौक, बस स्टैंड, रेवाड़ी रोड पर माय भारत स्वयंसेवक, आईटीआई के युवा स्वयंसेवकों से मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं को माय भारत कीट भी प्रदान की गई। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, लेखाकार महेंद्र सिंह, माय भारत स्वयंसेवक सिन्टू, रणसिंह, हैप्पी डागर, सोमदत्त, मनिता, रहिश उपस्थित मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें