फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महता चौक से सैनी कांटा तक सड़क की मरम्मत की उठी मांग

विज्ञापन
फोटो नंबर-08वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक को संबो​धित करते प्रधान दुलीचंद शर्मा। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। किला रोड स्थित संगठन कार्यालय में रविवार को आयोजित वरिष्ठ नागरिक संगठन की मासिक बैठक में प्रभातीलाल मुदगिल ने महता चौक से सैनी कांटा तक सड़क कई स्थानों से टूटने की जानकारी देते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग रखी। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने की।
विज्ञापन

बैठक में रामनिवास सैनी ने सीवर सफाई के बाद निकली गंदगी कई दिनों तक न उठाए जाने पर नाराजगी जताई और जनस्वास्थ्य विभाग से सफाई के तुरंत बाद गंदगी उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। सुभाष सिंगल ने धौलियों की सिल्ली स्थित श्याम मंदिर के पास नालियों के चोक होने से सड़क पर गंदा पानी भरने की समस्या रखी।
संगठन ने महाबीर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट न होने, राजीव चौक के पास भरे गंदे पानी तथा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर तेज गति से चलने पर रोक लगाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने शहर के सबसे बड़े सुभाष पार्क में सफाई न होने, लाइटों के न लगने, लाईट व फव्वारे की व्यवस्थाएं अव्यवस्थित होने बात रखी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2025 को जिला नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। संगठन ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर नगर परिषद के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक का संचालन महासचिव मुखराम सैनी ने किया। बैठक में काफी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें