फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना मंडी ने श्री कृष्ण गोशाला का किया निरीक्षण

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- श्री कृष्ण गोशाला कनीना में निरीक्षण करते श्रीश्याम मित्र मंडल के सदस्य---स्राे
विज्ञापन
कनीना। श्री श्याम मित्र मंडल अनाज मंडी के सदस्यों ने श्री कृष्ण गोशाला कनीना का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडल की ओर से गोवंश सेवा के लिए सराहनीय पहल करते हुए गोवंश के लिए खोर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई।
विज्ञापन

गोशाला प्रधान भगत सिंह यादव ने बताया कि श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने गोशाला में गोवंश की देखभाल, चारे, पानी और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मंडल के प्रधान अनिल गर्ग ने कहा कि गोवंश की सेवा सनातन संस्कृति की मूल भावना है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर सचिन शर्मा, रविंद्र बंसल, अशोक पैकन, विनोद मित्तल, सचिव कृष्ण मास्टर, महेंद्र मित्तल, सुरेंद्र मित्तल, सचिन अग्रवाल, बाबूलाल गोयल, नवीन यदुवंशी, नरेंद्र फौजी, सज्जन सिंह बोहरा, बलवान आर्य, ठेकेदार ओमप्रकाश सहित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें