फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में 8, लघु सचिवालय में हैं 2 मधुमक्खियों के छत्ते

Wed, 19 Feb 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 01नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड की ​खिड़कियों के पास छज्जे पर लगे मधुमक्ख - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले से कई लोग घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती भी कराना था। इसके बाद भी शहर के नागरिक अस्पताल और लघु सचिवालय में लगे मधुमक्खियों के छत्ते को नहीं हटवाया जा रहा, जबकि इन दोनों ही जगहों पर प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। अधिकारी किसी हादसे के होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल का जब जायजा लिया गया तो गायनी वार्ड के पास पुरानी बिल्डिंग पर दो छत्ते मिले। इसके बाद एक छत्ता नई बिल्डिंग पर देखने को मिला। इसके बाद गायनी वार्ड के पीछे की ओर दो छत्ते और पुरानी बिल्डिंग के मुख्य गेट के बगल में चार मधुमक्खी के छत्ते मिले।नागरिक अस्पताल के बाद लघु सचिवालय का जायजा लिया गया। यहां चौथी मंजिल पर एक ही जगह पर दो बड़े-बड़े मधुमक्खी के छत्ते हैं। खास बात तो यह है कि इमारत में डीसी व एसपी भी आमजन की समस्याओं का निवारण करते हैं। इसके बावजूद भी उनकी नजर छत्तों पर नहीं पड़ी।

हजारों लोगों की रहती है आवाजाही
गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल में आमतौर पर एक हजार लोगों की ओपीडी रहती है। वहीं लघु सचिवालय में डीसी, एसपी, तहसील, रसद, आबकारी, सरल केंद्र व समाज कल्याण सहित अनेकों विभाग हैं। जिनमें प्रतिदिन हजारों लोग अपने काम करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में दोनों ही प्रमुख इमारतों में लगे मधुमक्खियों के छत्ते अगर समय रहते नहीं हटवाए गए तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

वर्जन:
अस्पताल में लगे छत्तों को हटवाने के लिए वाइल्ड लाइफ विभाग को शिकायत दी जाएगी। इसके बाद उनकी जो प्रक्रिया होगी, उसके हिसाब से टीम आकर मधुमक्खियों के छत्तों को हटा देगी।-डॉ. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें