मंडी अटेली। ग्रामीण विकास एवं अनुसंधान केंद्र व आर्य रिसर्च इंस्टीट्यूट समिति बौचड़िया के कार्यालय का ताला तोड़ कर चोर दस्तावेज व नकदी चुरा कर ले गए। इस संबंध में समिति सदस्य सरीना देवी ने पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बौचडिया निवासी सरीना देवी ने कहा कि उनकी संस्था का कार्यालय नारनौल-रेवाड़ी नेशनल हाईवे 11 पर किसान नगर के समीप है। शिकायतकर्ता ने बताया कि संस्था के प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष पिछले दो महीनों से किसी मामले को लेकर जेल में बंद हैं। इस कारण संस्था का लेखा जोखा पूरा करने की जिम्मेदारी उसे सौंपी गई थी, मगर जब वह कार्यालय पहुंची तो देखा की मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है तथा अंदर रखी अलमारी से सभी फाइलें इधर-उधर बिखरी हुई थी। जब उसने संस्था से संबंधित फाइलें देखी गई तो वे गायब थी। इनमें संस्था के मुख्य दस्तावेज के अलावा नकदी व अन्य सामान भी चोरी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।