फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: गांव कोका युवाओं ने, मुफ्त, दारू, पैसा बांटोगे, कल इसे गांव के पेट से ही तो काटोगे, अभियान के तहत किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव कोका में युवाओं ने पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए गांव के मुख्य मार्गों से जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को संदेश दिया। अभियान में यूथ ग्रुप, एथलेटिक्स ग्रुप कोका के युवाओं ने हिस्सा लिया। रैली निकालते हुए मतदाताओं से कहा कि ऐसे उम्मीदवार का चुनाव न करें, जो दारू, पैसे आदि प्रलोभन को बढ़ावा देता हो। वह गांव का विकास नहीं करेगा, पहले अपना पेट भरेगा। ऐसे उम्मीदवार को चुने जो विकास को बढ़ावा दे।
विज्ञापन

ग्रामीण कुलदीप ने बताया कि गांव में ऐसे उम्मीदवार कां जिताएं जो जाति, गोत्र के आधार पर नहीं बल्कि पूरे गांव को साथ लेकर विकास कराए। जरूरी नहीं सरपंच ही गांव का विकास करता है, पंच का चुनाव करते हुए भी मतदाता अपने विवेक का इस्तेमाल करके योग्य व्यक्ति को ही पंचायत में भेजें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आते हुए सभी उम्मीदवार का चयन करें।
मेरा वोट मेरा भविष्य अभियान के तहत महेंद्रगढ़ जिले की सामाजिक संस्थाएं व कार्यकर्ता मिलकर संयुक्त रूप से 10 गांवों कोका, ककराला, दौंगड़ा अहीर, रामबास, नांगल पीपा, खासपुर, ढाणा, इसराना, दोंगली, कारोली में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में युवा क्लब नांगल पीपा, युवा शक्ति संघ दौंगड़ा अहीर, बीबीएसडी ककराला, स्पोर्ट्स क्लब खासपुर, यूथ ग्रुप कोका संस्थाएं लोकल स्तर पर सहभागी संगठन की भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर कोका गांव के कुलदीप, प्रदीप, हंसराज, रोहतास, संदीप, कमल, अंकित, सुमित शर्मा, रोशन, सुरेश सिराधना, पवन गुर्जर, अजित निंबले, धर्मेंद्र, रोहित, ललित, अक्षय, ओमवीर, आदेश, आकाश, अरविंद देवधर, आनंद, सूबेदार होशियार, दिनेश, जीतू गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें