फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के युवा भी अब उड़ाएंगे कॉमर्शियल एवं एयरलाइंस जहाज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के युवा अब जल्द ही कामर्शियल एवं एयर लाइंस जहाज उड़ा सकेंगे। सिविल एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) बाछोद पर 15 दिन के भीतर फ्लाइंग स्कूल शुरू हो जाएगा। एमएसएफएसटीसी द्वारा स्थापित किए स्कूल का 22 अप्रैल को केंद्रीय सरकार के डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविऐशन (डीजीसी) निरीक्षण कर चुके हैं। इस दौरान नाइट फ्लाइट का भी सफलता पूर्वक ट्रायल हो चुुका है। डीजीसी ने एक-दो प्वाइंट में निकाले हैं जिसको एमएसएफएसटीसी दूर कर देगा।
विज्ञापन

15 दिन के भीतर डीजीसी की स्वीकृति आने के बाद स्कूल शुरू हो जाएगा। स्कूल में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। स्कूल में कामर्शियल पायलेट (सीपीएल) तथा एयरलाइंस पायलेट (एपीएल) की ट्रेनिंग दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से यह काम संभव हो पाया है। अब जल्द ही हवाई पट्टी का विस्तारीकरण भी होगा। विभाग की ओर से इस पर काम चल रहा है।
बता दें कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 12 अक्तूबर 2021 को नारनौल में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। उस दिन उन्होंने बाछोद में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल खोले जाने की घोषणा की थी। फ्लाइंग स्कूल में एक बार में 100 बच्चे पॉयलेट का प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से एमएसएफएसटीसी से फ्लाइंग स्कूल खोले जाने के लिए टाइअप किया। एमएसएफएसटीसी ने यहां अपना स्कूल स्थापित कर दिया। 22 अप्रैल को डीजीसी ने करीब रात 9 बजे तक इसका निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान दो तीन प्वाइंट आउट किए गए हैं जिनको कंपनी को ठीक करने हैं। इसके बाद दो सप्ताह के अंदर डीजीसी की स्वीकृति भी मिल जाएगी। ट्रेनिंग स्कूल के लिए दो हवाई जहाज आ चुके हैं, जल्द ही 10 से 15 हवाई जहाज और आएंगे।
विज्ञापन

राज्य के युवाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण
फ्लाइंग स्कूल में प्रदेश के युवाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। कोर्स पूरा होने के बाद वो जीएमआर, अडाणी ग्रुप, हंसराज, एचपीएल, एचीपीएस आदि कंपनियों के जहाज एवं हेलिकॉप्टर उड़ा सकेंगे। क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिले को एक नई दिशा एवं पहचान मिलेेगी। सरकार को भी इससे फायदा होगा और उसकी आय बढ़ेगी।
18 महीने का होगा कोर्स
बाछोद हवाई पट्टी पर सीपीएल एवं एपीएल दो प्रकार के कोर्स शुरू होंगे। दोनों ही कोर्स 18 महीने का होगा। सीपीएल का कोर्स पूरा करने के बाद ही एपीएल का कोर्स कर सकेंगे। इस दौरान डीजीसी की ओर से पांच परीक्षा ली जाएगी। इन सभी परीक्षाओं में सफलता मिलने के बाद ही हवाई जहाज उड़ा सकेंगे। इस दौरान उनकी उड़ानों के घंटे काउंट किए जाएंगे। यह कोर्स पूरा होने के बाद कामर्शियल हवाई जहाज उड़ा सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि रात के समय भी हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रात को भी लैंड करेंगी हवाई जहाज
बाछोद हवाई पट्टी पर रात को भी हवाई जहाज लैंड करेंगी। हवाई पट्टी को सभी सुविधाओं से युक्त कर दिया गया है। हवाई पट्टी पर एरोड्रम विक्कन लगाया गया है जो हवाई जहाज की डायरेक्शन बताएगा, लेंडिंग टी- रन वे बताएगी, लाइटिड विंड सोक्स- हवा का रुख बताएगी बताएगा। इसके अलावा फल्ड लाइटें लगाई गई जो हवाई जहाज को देखने के काम आएगी। डीजीसी की ओर से इसका निरीक्षण भी किया जा चुका है।
डीजीसी की ओर से 22 अप्रैल का ट्रेनिंग स्कूल का निरीक्षण किया जा चुका है। एक दो कमियां बताई गई हैं, एमएसएफएसटीसी की ओर से वो जल्द पूरा हो जाएगी। 15 दिन के अंदर डीजीसी की स्वीकृति आने के बाद स्कूल शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री की ओर से हवाई पट्टी का विस्तारीकरण भी किया जा रहा है। इस पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-सुरेश यादव, मैनेजर, सिविल एविएशन, बाछोद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें