फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मानसून को देखते हुए नगर परिषद ने शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया है। जून के अंत तक जिले में मानसून दस्तक दे सकता है। ऐसे में शहर में बरसाती पानी की निकास सही प्रकार से हो सके इसलिए नगर परिषद से मानसून से पूर्व ही शहर के छलक सहित सभी छोटे व बड़े नाले व नालियों की सफाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा छोटे-बड़े नालों की सफाई के लिए करीब लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। शहर में गंदगी से अटे नाले को लेकर अमर उजाला ने 29 मई के अंक में गंदगी से पटे नाले, सफाई नहीं हुई तो बारिश में होगा जलभराव शीर्षक से प्रमुखता समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने शहर के नालों की सफाई शुरू करने संबंधित योजना बनाकर कार्य शुरू करवा दिया है।
बता दें कि बरसाती पानी की निकासी के लिए शहर के बीचों-बीच छलक नाला बनाया गया है। जिसका वर्तमान में जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। जबकि यह मुख्य नाला है। शहर में बरसाती पानी से लेकर सीवरेज व अन्य सभी प्रकार का अनुपयोगी पानी इसी में गिरता है। इसका निर्माण कार्य ठेकेदार के अनुसार 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मगर पूर्ण निर्माण होने में अभी कुछ माह का समय और लगेगा। इसलिए नगर परिषद ने निर्माण हुए नाले की सफाई करने की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार को दी है। इसके अलावा शहर के अन्य छोटे-बड़े नालों की सफाई नगर परिषद स्वयं करवाएगी।
विज्ञापन

वहीं शहर के कई मोहल्ले ऐसे है जहां मानसून के दौरान बरसाती पानी जमा होने की बड़ी समस्या है। इनमें शहर के मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, पुरानी सराय, पार्क गली, रेस्ट हाउस के पास आदि ऐसे स्थान है जहां नालों के साथ-साथ सीवरेज की भी सफाई करवानी होगी तभी बरसाती पानी जमा होने की समस्या से निजात पाई जा सकती है। उक्त मोहल्लों में आए दिन सीवरेज समस्या रहती है।
वर्जन -
मानसून शुरू होने से पूर्व शहर के सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी। नालों की सफाई के लिए एक एजेंसी को हायर किया गया है। -सुमन लता, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें