फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला कॉलेज की कव्वाली टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर-22महिला कॉलेज की कव्वाली टीम को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह व अन्य। स्र
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की कव्वाली टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। टीम के सोमवार को महाविद्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि टीम ने इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए 1 व 2 अप्रैल 2026 को हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी (एआईयू) इंटर-यूनिवर्सिटी नेशनल कव्वाली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर विजेता छात्राओं काजल वर्मा, सिमरन सैनी, पूनम, खुशी और नेहा के साथ टीम इंचार्ज डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. मनीषा सैनी और बलवान सैनी को सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इस स्तर की प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करना बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की टीम ने इससे पहले भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने कहा कि पहली बार नेशनल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें