फोटो नंबर- 24नारनौल में शाम के समय बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी देखने को मिली। मौसम के इस अनुकूलन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि गेहंू की कटाई और मंडी में सरसों बेचने के लिए आने वाले किसान प्रभावित हो सकते हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान मौसम प्रणाली का प्रभाव सोमवार रात से पूरे क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इसके कारण 7 और 8 अप्रैल को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, बारिश होने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।
सोमवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 18.0 और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों और आम जनता से सावधानी बरतने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।
आगामी मौसम के चलते कृषि गतिविधियों और स्थानीय बाजार में गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है। किसान मौसम की अपडेट लगातार देखने और सुरक्षित तरीके से अपने कार्यों को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।