फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवा संसद में गूंजी लोकतंत्र की आवाज, छात्रों ने निभाई सांसदों की भूमिका

विज्ञापन
फोटो नंबर-07युवा संसद कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: विभाग - फोटो : Archive
विज्ञापन
नारनौल। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के मार्गदर्शन में सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुरा में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी अभिव्यक्ति से जोड़ना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य इंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर डाइट महेंद्रगढ़ के डीआरयू प्रभारी नरेश गोयल और समन्वयक राकेश यादव ने कहा कि युवा संसद विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों की भूमिका निभाते हुए संसद की कार्यवाही का जीवंत मंचन किया। प्रश्नकाल, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, तर्क-वितर्क और विचार-विमर्श के दौरान छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे। उनके प्रदर्शन ने उपस्थित शिक्षकों और अतिथियों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का मूल्यांकन राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा तथा डाइट के प्रवक्ता प्रदीप यादव और जितेंद्र बोहरा ने किया। डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि युवा संसद छात्रों को लोकतंत्र को समझने का व्यावहारिक अवसर देती है। इससे उनमें राष्ट्रीय और सामाजिक विषयों पर तार्किक सोच विकसित होती है और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का आत्मविश्वास बढ़ता है।
प्रदीप यादव और जितेंद्र बोहरा ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता सुरेश यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर प्रवक्ता शर्मिला यादव, राजकुमार, कुलदीप शर्मा, दयाराम (डीपीई), रामबिलास (पीजीटी), मुख्य शिक्षक यशपाल यादव, दयाराम वर्मा, कर्मपाल सहित अनेक शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें