फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गिरा मकान का ऊपरी हिस्सा, कोई हताहत नहीं

Mon, 26 May 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-09नारनौल के मोहल्ला खड़खड़ी में ​मकान के उपर का हिस्सा गिरने के बाद मुआयना करती पुल - फोटो : मुरादाबाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला खड़खड़ी में रविवार दोपहर एक पुराने मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

इस पुराने मकान के ऊपर का हिस्सा बजरंग शर्मा शास्त्री का है। वहीं नीचे के हिस्से में चाचा सियाराम रहते हैं। जर्जर हाल में ऊपर का हिस्सा रात बारिश और आंधी में और भी कमजोर हो गया। दोपहर में जैसे ही धूप लगी तो भरभरा कर गिर गया। इससे सियाराम का कूलर, वाशिंग मशीन आदि मलबे में दब गए। दो स्कूटी को भी थोड़ा नुकसान हुआ है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मोहल्लेवासियों ने पुलिस में शिकायत भी दी है। मोहल्ला खड़खड़ी के नरसिंह भगवान मंदिर के पास रहने वाले रोहित बंसल ने बताया कि दोपहर को घर पर आराम कर रहे थ। इस दौरान अचानक तेज धमाके की आवाज आई। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो बजरंग शर्मा की हवेली का एक हिस्सा चौक व आसपास गिरा था। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने वीडियोग्राफी की और मोहल्लेवासियों ने शिकायत मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को दी। उन्होंने बताया कि बजरंग शर्मा को कई बार हवेली को गिराने या ठीक करवाने के लिए कह चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्हें डर है कि कहीं हवेली का बचा हुआ हिस्सा भी न गिर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें