फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घर-घर जाकर टीमों ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए किया प्रेरित

Wed, 25 Mar 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- कनीना में विद्या​र्थियों को पंजीकरण करते राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक व
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना की ओर से नामांकन अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत टीमों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनील खुडानिया के नेतृत्व में संचालित अभियान के लिए शिक्षकों की पांच टीमें गठित की गई हैं जो घर-घर जाकर अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा का महत्व बता रही हैं।
अभियान के तहत शिक्षक रवि कुमार, मुंशी राम, रविंद्र जाखड़, सुरेंद्र मोरवाल, सोमबीर धनखड़, नरेश कुमार, बलदीप यादव, हिम्मत सिंह, सुरेंद्र कुमार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुनील खुडानिया ने बताया कि मॉडल संस्कृति विद्यालय होने के नाते उनका लक्ष्य बच्चों को निजी विद्यालयों से भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि स्कूल में अनुभवी अध्यापकों की टीम, आधुनिक विज्ञान, कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाएं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है।
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका नामांकन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में करवाएं। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभिभावक किसी भी कार्य दिवस में विद्यालय कार्यालय या स्कूल की टीमों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें