फोटो संख्या:72- गांव बेवल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ करते समाजसेवी ठा
कनीना। समाजसेवी उमराव यादव की स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन गांव बेवल में बुधवार को किया गया। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बिरेंद्र सिंह यादव की टीम ने 450 लोगों की आंखों की जांच कर दवाएं दीं। 60 लोगों को चयन ऑपरेशन के लिए किया गया।शिविर का शुभारंभ अतरलाल एडवोकेट ने किया। उन्होंने डॉ. सोमबीर, निहाल सिंह व चिकित्सा टीम का आभार जताया। इस मौके पर करण सिंह यादव, जयसिंह, सरजीत, भगवानदास, रामपाल, रामौतार, जगरूप, विनय कुमार, रणवीर, सुबेसिंह मौजूद रहे।