मंडी अटेली। खंड के गांव ताजपुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 40 टीम भाग ले रही हैं। इसमें गांव भड़फ की टीम ने खटोटी व बाछौद की टीम को हरा कर विजय हासिल की।
विज्ञापन
शनिवार को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महाराज रामेश्वर दास सिद्रावली ने किया। प्रतियोगिता में आई टीम के खिलाड़ी अपनी मेहनत में जुटे हुए हैं।
एक मार्च को होने वाले मुकाबले के बाद 4 टीम सेमीफाइनल में दस्तक देंगी। 2 मार्च को फाइनल मुकाबला होगा। इसमें एलएन राव पूर्व डीएसपी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।