महेंद्रगढ़। स्पंदन उत्सव हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक विविधता का झरोखा है। ऐसे उत्सव न केवल किसी विश्वविद्यालय को एक पहचान देते हैं बल्कि विद्यार्थियों को भी एक दूसरे से जुड़ने का मौका देते हैं। यह बात हकेंवि में स्पंदन महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय की स्थापना की तरह ही विद्यार्थियों के दिलों में स्थापति हो गया है जिसके कारण हर वर्ष इसमें विद्यार्थियों को प्रतिभागिता निरंतर बढ़ती जा रही है। इस दो दिवसीय उत्सव में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय को ओवर ऑल ट्राफी से नवाजा गया।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनु यादव ने बताया कि इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय प्रथम, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर द्वितीय व चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।
वहीं रंगोली में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रथम, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय दूसरे तथा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय प्रथम, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय दूसरे व लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान तीसरे स्थान पर रहा।
इसके अलावा, चित्रकला प्रतियोगिता में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रथम, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय दूसरे व चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।
वहीं कोलाज निर्माण में भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय प्रथम, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय दूसरे व इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर तीसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय प्रथम, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय दूसरे व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।
शास्त्रीय नृत्य में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय प्रथम, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर दूसरे तथा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रथम, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर दूसरे व लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।
हिंदी काव्य पाठ में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय प्रथम, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय दूसरे व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा। पोस्टर निर्माण में प्रथम चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, द्वितीय हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा तृतीय इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, शास्त्रीय एकल गायन में प्रथम स्थान घोषित किया गया।
सांस्कृतिक शोभायात्रा में प्रथम स्थान ओडिशा के विद्यार्थियों को मिला, दूसरे स्थान पर राजस्थान व तृतीय स्थान पर झारखंड का दल रहा, पश्चिम बंगाल को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर मंच का संचालन डाॅ. नीरज करन सिंह ने किया।