फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने शहर में पूरे दिन की जांच, अब नंबर देने की बारी

विज्ञापन
फोटो नंबर-08नारनौल के नेताजी सुभाष पार्क में जांच करती स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। भारत सरकार आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की टीम ने सोमवार से जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पहुंची टीम में कुल पांच लोग शामिल हैं, जिन्होंने सोमवार को नारनौल व महेंद्रगढ़ में विभिन्न स्थानों पर सर्वे किया। हालांकि, सर्वे करने आई टीम अपनी सभी जांच को गुप्त तरीके से कर रही है।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने इतना ही बताया कि उनकी जांच में अनेक बिंदु शामिल हैं, जिस पर टीम सर्वे कर रही है। टीम जहां-जहां जांच कर रही है, वहां की तस्वीर लेकर आगे भेज रही है। सर्वे करने आई टीम ने सुबह सबसे पहले पांच स्कूलों की भी जांच की। उनमें शौचालय सहित साफ-सफाई का निरीक्षण किया। टीम ने अपने सर्वे के दौरान आवासीय क्षेत्र में सफाई का निरीक्षण करते हुए कहा-कहा कूड़ा जमा है और घरों से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग किया जाता है या नहीं। इसके अलावा डोर-टू डोर कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की।
टीम ने आवासीय क्षेत्र के बाद शहर के बाजारों का भी निरीक्षण किया। बाजारों में सफाई व्यवस्था की जांच करते हुए उन्होंने कहा-कहां कूड़ादान रखे हैं इसकी भी जांच की। बाजार के बाद टीम ने शहर के बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर जनसुविधाओं का जायजा लिया। स्वच्छता सर्वेक्षण की जांच करने आई टीम ने शहर के पार्कों का भी निरीक्षण किया। टीम द्वारा एसटीपी की भी जांच की गई और वहां कचरे से खाद बनाए जाने वाली सुविधा सहित अन्य आवश्यक जांच की। सिंगल यूज प्लास्टिक, नाले व नालियों की जांच की। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर प्रत्येक शहर में आबादी के हिसाब से भी सुविधाओं की जांच की गई। जांच के बाद स्वच्छता सर्वेक्षण टीम नंबर देगी।
विज्ञापन


शौचालयों की हालत बदहाल
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर टीम जिन बिंदुओं पर जांच कर रही है, उसे देखते हुए अब भी शहर में बहुत सी कमियां नजर आ रही। शहर के नाले-नालियों में गंदगी जमा है। बाजार में कूड़ादान भी सभी जगह नहीं है। इसके अलावा सर्वे से पहले शहर के शौचालयों को भी ठीक नहीं करवाया गया। जिसके चलते अनेक शौचालय बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें