फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सावन में बढ़ी नाशपाती की मिठास, मंडी में रोज हो रही 20 क्विंटल आवक

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- सब्जी मंडी में दुकान पर रखे नाशपती---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सावन शुरू होते ही महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में नाशपाती की मांग बढ़ गई है। धार्मिक आयोजनों, कांवड़ सेवा शिविरों और सावन के सोमवार के व्रत के कारण इस मौसमी फल की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

मंडी में इन दिनों उत्तर प्रदेश से प्रतिदिन करीब 20 क्विंटल नाशपाती पहुंच रही है, जिसमें से लगभग 5 क्विंटल की रोजाना बिक्री हो रही है। दुकानदार संदीप सैनी ने बताया कि सावन के पूरे महीने नाशपाती की मांग बनी रहने की उम्मीद है। फिलहाल बाजार में नाशपाती करीब 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
उन्होंने बताया कि कांवड़ सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं को प्रसाद और फलाहार के रूप में नाशपाती दी जा रही है। इसके अलावा सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की ओर से आयोजित फल वितरण कार्यक्रमों में भी इसकी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

सावन के सोमवार को बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान फलाहार में नाशपाती को पसंद किया जाता है, क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ हल्का और पौष्टिक फल माना जाता है।
मंडी में आने वाली अधिकांश नाशपाती उत्तर प्रदेश से मंगाई जा रही है। अच्छी गुणवत्ता और पर्याप्त आवक के कारण बाजार में इसकी उपलब्धता बनी हुई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि सावन के आगे बढ़ने के साथ इसकी बिक्री में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें