फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने किया श्रमदान

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में सफाई करते प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा व विद्य
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत महाविद्यालय प्रांगण में सफाई की गई। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य प्रो. पूर्ण प्रभा की देखरेख में चले अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने महाविद्यालय प्रांगण व मैदान में श्रमदान किया। बरसात के मौसम में खेल मैदान में खड़े घास व खरपतवार को साफ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि जल्द ही महाविद्यालय मैदान में पार्क तैयार किया जाएगा। साथ ही एक वाॅलीबॉल मैदान का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने स्टाफ सदस्यों को सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर उप प्राचार्य प्रो. विजय यादव, प्रो. डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. बलजीत सिंह, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. विकास, डॉ. पविता यादव, डॉ. नीतू शर्मा, प्रो. हीरा सिंह, डॉ. विकास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें