फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग में सन्नी ने पहला व कोमल ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
फोटो 6कांवी विद्यालय में प्रात कालीन सभा में उद्यमिता पखवाड़े में आयोजित प्रतियोगिता के विद्य
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में उद्यमिता पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रात: कालीन सभा में प्राचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय छात्रों को सम्मानित किया। प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उद्यमिता पखवाड़े के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग में कक्षा 12 से सन्नी प्रथम, कोमल द्वितीय और निशा तृतीय रहे।
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में हिमांशु कक्षा 11 कॉमर्स प्रथम, कृष कक्षा 12 कॉमर्स द्वितीय तथा कोमल 12वीं कॉमर्स तृतीय रही। इसी प्रकार आइडिया प्रतियोगिता में 12वीं कॉमर्स के कृष प्रथम, सन्नी द्वितीय और लोकेश तृतीय रहा।
प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नौकरियों के साथ-साथ उद्यमिता को अपनाना चाहिए क्योंकि देश की पूरी जनसंख्या को नौकरियां मिलना संभव नहीं है। इसके लिए व्यापार एवं स्वरोजगार भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें नौकरी लेने की बजाय नौकरी देने वाला बनना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विष्णु कुमार, मुंशीराम, सुनीता कुमारी, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, ललिता, रामनिवास, कुलदीप, शिल्पा, चारु, महेश , मनजीत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें