फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कॉमर्शियल आपूर्ति बंद होने से ढाबों व रेहड़ियों पर घरेलू सिलिंडरों का बढ़ा इस्तेमाल

विज्ञापन
फोटो संख्या:54 बस स्टैंड के पास ढाबे पर लगाया गया​ घरेलू कनेक्शन का सिलिंडर। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में करीब 30 प्रतिशत की कमी आने के बाद स्थिति गंभीर होती जा रही है। खाड़ी देशों में बने हालातों का असर अब स्थानीय गैस एजेंसियों पर भी दिखाई दे रहा है। कॉमर्शियल सिलिंडरों की कमी के चलते रेहड़ियों से लेकर ढाबों तक घरेलू सिलिंडरों के इस्तेमाल तेजी आई है।
विज्ञापन

वहीं एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगने लगी है। पहले जहां प्रतिदिन लगभग 700 सिलिंडरों की खपत होती थी। वहीं अब मांग बढ़कर 900 से अधिक सिलिंडरों तक पहुंच गई है। गैस एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं से जरूरत से ज्यादा स्टॉक न करने की अपील की है।
वीरवार को की गई पड़ताल में गोशाला रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, सब्जी मंडी रोड, मसानी चौक और महाराणा प्रताप चौक क्षेत्र में 60 से अधिक छोटी स्टॉलों पर घरेलू सिलिंडरों से चाय व फास्टफूड बनता मिला।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे 148बी के किनारे करीब 30 ढाबों पर भी यही स्थिति रही। पहले जहां इन स्टॉलों पर कॉमर्शियल सिलिंडर इस्तेमाल होते थे। अब उनकी जगह घरेलू सिलिंडर लगाए जा चुके हैं। कई जगह इन्हें फ्लैक्स से ढककर उपयोग किया जा रहा है।


सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता
गैस एजेसियों की ओर से सिलिंडर बुकिंग के लिए जारी किए गए नंबरों पर फोन नहीं लगने और सर्वर डाउन होने से भी लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है। दिन में अधिक लोड के कारण सर्वर डाउन होने से रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक ही बुकिंग हो पाती हैं जो एजेंसियों की गाड़ियों से दिन में आपूर्ति कर दी जाती हैं।
सिलिंडर स्टॉक करने की होड़ सी मची
शहर के माजरा चुंगी रोड स्थित गैस एजेंसी संचालक अरविंद ने बताया कि एजेंसी पर दो सप्ताह पहले तीन गाड़ियां आपूर्ति के लिए आती थी अब दो पहुंच रही हैं। लोगों में गैस समाप्त होने के भय के चलते स्टॉक करने की होड़ मची है। दो सप्ताह पूर्व 700 सिलिंडरों की आपूर्ति होती थी लेकिन अब लोगों की इस चिंता ने यह बुकिंग 900 तक बढ़ा दी।

फोटो संख्या:54 बस स्टैंड के पास ढाबे पर लगाया गया घरेलू कनेक्शन का सिलिंडर। संवाद

फोटो संख्या:54 बस स्टैंड के पास ढाबे पर लगाया गया घरेलू कनेक्शन का सिलिंडर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें