फोटो संख्या:83- बरामदे खाली करवाने के बाद खुला रोड---स्रोत- प्रशासन
महेंद्रगढ़। अतिक्रमण मुक्त महेंद्रगढ़ अभियान के तहत अब प्रशासन की ओर से पक्के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए चार दिन का समय दिया गया है। दुकानदारों सड़कों से 19 दिसंबर तक पक्के अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उपमंडल अधिकारी ने पक्के अतिक्रमण को हटाने वाले दुकानदारों व व्यापारियों की सराहना की गई है।
एसडीएम कनिका गोयल ने दुकानदारों को सड़क पर व शॉपिंग कांप्लेक्स के बरामदों में अतिक्रमण न करने के नोटिस चस्पा करवाकर 15 दिसंबर तक का समय दिया था। अधिकतर दुकानदारों ने अपने स्थाई अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए हैं। उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने कहा कि दुकानदारों की ओर से महेंद्रगढ़ में सड़कों से स्थाई अतिक्रमण स्वयं हटा लेना सराहनीय कार्य है। संवाद