फोटो संख्या:51- भीषण गर्मी के चलते शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सुनसान अवस्था में--संवाद
महेंद्रगढ़। गर्मी का असर व्यापार पर भी देखा जा सकता है। दोपहर में शहर के बाजारों से चहल पहल गायब दिखी। गर्मी के कारण व्यापार पर भी इसका असर पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ दोपहर के समय बाहर निकलने को मजबूर कामकाजी लोगों, छात्रों और खुले में रहने वाले लोगों के लिए दिक्कतें बढ़ गई हैं।
शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री हो गया है। झुलसाने वाली गर्मी में लोगो घरों में ही दुबके रहते है। बाजारों गर्मी के वजह से ग्राहक भी नहीं पहुंच रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार गर्मी के मौसम के चलते एक चौथाई कारोबार भी नहीं रहा है। सुबह 9 बजे दुकानें खुलती हैं। उस समय तक गर्मी का प्रकोप बढ़ चुका होता है।
दोपहर भर ग्राहकों के दर्शन नहीं होते। शाम सात बजे तक मौसम कुछ अनुकूल होता है, तब तक दुकानें बढ़ाने का समय हो जाता है। दोपहर में जहां गलियां वीरान नजर आती है वहीं बाजार भी सुनसान दिखाई पड़ते है। दिन ढलने के बाद ही बाजारों में कुछ चहल-पहल नजर आती है।