फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खराब लिंगानुपात वाले गांवों में घूमेगा जागरूकता रथ

विज्ञापन
फोटो नंबर-05जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीसी डॉ. विवेक भारती। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार की योजनाओं तथा कार्यक्रमों से जिले में लिंगानुपात में लगातार सुधार हो रहा है। महेंद्रगढ़ के जिन गांवों में सबसे खराब लिंगानुपात है, वहां पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बुधवार को लघु सचिवालय के प्रांगण से महेंद्रगढ़ के 10 गांवों और नारनौल शहर के 5 वार्डों में चलने वाले इस जागरूकता रथ को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला के जिन गांवों में सबसे खराब लिंग अनुपात है वहां यह रथ लगातार लोगों को जागरूक करेगा। इस जागरूकता रथ पर बड़ी एलईडी स्क्रीन तथा साउंड सिस्टम लगाया हुआ है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।



इन गांवों तथा वार्डों में घूमेगा जागरूकता रथ


जागरूकता रथ 21 मई को नारनौल शहर के वार्ड नंबर 6, 15, 16, 8 व वार्ड नंबर 4 में जाकर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक किया। 22 मई को नारनौल खंड के गांव मेई व भांखरी में, 23 को खंड नांगल चौधरी के गांव आंतरी व थनवास में, 24 को खंड अटेली के गांव गणियार व धनौंदा में, 26 को खंड कनीना के गांव रामबास व चेलावास में और 27 मई को गांव खातौद व सुरेती पिलानिया में जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें