फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कक्षा पहली से आठवीं तक वार्षिक और सप्लीमेंटरी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
फोटो नंबर-02जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय।
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सत्र 2025-26 की वार्षिक और सप्लीमेंटरी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने कहा, सभी बीईओ को स्कूल खुलते ही छात्रों की तैयारी करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षा पहली से आठवीं की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट सभी संबंधित स्कूलों के साथ साझा कर दी है। परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। 11 मार्च को कक्षा पहली और दूसरी की अंग्रेजी, कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं की अंग्रेजी तथा कक्षा छठी की हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
12 मार्च को कक्षा पहली और दूसरी की हिंदी, कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं की हिंदी, कक्षा छठी की अंग्रेजी व कक्षा सातवीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। 13 मार्च को कक्षा दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं की गणित, कक्षा छठी की संस्कृत, पंजाबी, उर्दू व आठवीं की गणित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

14 मार्च को कक्षा दूसरी की ईवीएस, कक्षा चौथी व पांचवीं की ईवीएस, कक्षा छठी की विज्ञान व कक्षा सातवीं की हिंदी परीक्षा निर्धारित की गई है। 16 मार्च को कक्षा छठी के लिए ड्राइंग, म्यूजिक (वोकल/इंस्ट्रुमेंटल), होम साइंस या एग्रीकल्चर, कक्षा सातवीं के लिए वैकल्पिक विषय व कक्षा आठवीं की अंग्रेजी परीक्षा होगी।
17 मार्च को कक्षा छठी और सातवीं की सामाजिक विज्ञान और कक्षा आठवीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा करवाई जाएगी। वहीं 18 मार्च को कक्षा छठी की गणित, कक्षा सातवीं की गणित और कक्षा आठवीं की विज्ञान परीक्षा के साथ वार्षिक परीक्षाओं का समापन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें