फोटो नंबर-14बस स्टेंड प्रवेश द्वार के पास बने कक्ष की जर्जर हाल में छत। संवाद
नारनौल। स्थानीय बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार के पास बना कक्ष जर्जर है। वहीं बारिश के दौरान छत से पानी टपकता रहता है।
इस कारण बस स्टैंड पर कार्यरत कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार जहां से बसों का आवागमन होता है, वहां पर रेवाड़ी और अटेली रूट पर पड़ने वाले गांवों की टिकट काटी जाती है। रेवाड़ी रूट की अधिकतर बसें भी प्रवेश द्वार पर ही लगती है। क्योंकि नारनौल डिपो से बस द्वारा अन्य रूटों की तुलना में रेवाड़ी रूट पर सबसे अधिक बसों का आवागमन होता है।
वहीं सबसे अधिक यात्री भी इसी रूट पर सफर करते हैं। इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वार के पास बने कक्ष में टिकट काउंटर बनाया गया है। लेकिन कक्ष की छत जर्जर हाल में होने के कारण कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि कक्ष की छत के जर्जर होने का मामला संज्ञान में है और जल्द ही मरम्मत करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।