फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कार्रवाई न होने पर सड़क किया जाम

Sun, 16 Mar 2025 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- सतनाली के गांव नांवां में जाम लगाते हुए--संवाद - फोटो : रिंकी
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली क्षेत्र के गांव नांवां में 13 मार्च को दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। झगड़े को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी। कार्रवाई न करने पर एक पक्ष की ओर से गांव के मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। इस मौके पर सतनाली थाना, माधोगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम को खुलवा दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि 13 मार्च को दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी इतनी बढ गई कि दोनों पक्षों के छह से अधिक युवा व महिला घायल हो गईं। एक पक्ष राजेंद्र, राजबाला व रवि तथा दूसरे महेश, सतबीर व सुनील घायल हो गए। घायलाें को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसमें एक युवक को गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
राजेंद्र, दीपक, दिनेश, सुमित ने बताया कि 13 मार्च झगड़ा हुआ था। झगड़े को लेकर पुलिस शिकायत दी थी। दो बीत जाने के बाद रविवार को सुबह रवि के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसको लेकर एक पक्ष की ओर से जाम लगा दिया गया। करीब एक घंटे जाम लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

-
वर्जन...
गांव नांवां में ग्रामीण रोड पर जाम लगा दिया। जाम को खुलवा दिया गया। दोनों पक्षों की एमएलआर कटी हुई है। अभी दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अनिल कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी सतनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें