फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोड निर्माण की राह साफ, पेड़ों की अड़चन हटने के बाद जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
फोटो संख्या:55- करीरा रोड निर्माण को लेकर पेड़ों की कटाई करते कर्मचारी---संवाद
विज्ञापन
कनीना। करीरा रोड के निर्माण में लंबे समय से आ रही बाधा आखिरकार दूर हो गई है। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पेड़ों को हटाने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

करीरा गांव आने-जाने वाले लोगों को खराब मार्ग व अधूरे निर्माण के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण वर्षों से लंबित पड़ा था जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था।
पार्षद दीपक चौधरी ने बताया कि कोर्ट में मामला अंतिम रूप से निपटने के बाद भी कुछ पेड़ों व अन्य तकनीकी अड़चनों के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर विधायक आरती सिंह राव से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मामले का समाधान कराने के निर्देश दिए जिसके बाद पेड़ों की कटाई कर मार्ग को निर्माण के लिए मुक्त कर दिया गया। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान पर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा व आवागमन सुगम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें