नारनौल। जनवरी में यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस दो जोड़ी व जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। यह ट्रेन निजामपुर, नारनौल, अटेली और अमरपुर जोरासी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इससे यात्रियों को सफर करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 02, 03, 04, 10, 11, 13, 17, 18, 22, 24, 25, 28, 31 जनवरी को (13 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 01.45 बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 03, 04, 05, 11, 12, 14, 18, 19, 23, 25, 26, 29 जनवरी व एक फरवरी को (13 ट्रिप) रींगस से 02.05 बजे रवाना होकर 05.10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग मेे अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 01, 03, 04, 10, 11, 14, 17, 18, 23, 24, 25, 26, 29 व 31 जनवरी 2026 को (14 ट्रिप) रेवाड़ी से 11 बजे रवाना होकर 14:20 बजे रींगस पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 01, 03, 04, 10, 11, 14, 17, 18, 23, 24, 25, 26, 29, 31 जनवरी 2026 को (14 ट्रिप) रींगस से 14:55 बजे रवाना होकर 18:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 08 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन एक जनवरी से 31 जनवरी तक (31 ट्रिप) जयपुर से प्रतिदिन 07 बजे रवाना होकर 14:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन एक जनवरी से 31 जनवरी तक (31 ट्रिप) भिवानी से प्रतिदिन 16.05 बजे रवाना होकर 23:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होगे।