फोटो 18सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के शुभारंभ के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि व छात
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धोलेडा में वीरवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा के प्राचार्य ब्रह्मप्रकाश दहिया रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। ग्राम धोलेड़ा के सरपंच देवेन्द्र कुमार ने स्वयंसेवकों को सेवा भावना, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व सामाजिक कुप्रथाओं जैसे बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर नरोत्तम यादव (डेलीगेट), जयपाल यादव एवं भूपसिंह यादव, सन्नी पाल यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद