फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ 21 अप्रैल को मनाएगा मांग दिवस

Mon, 30 Mar 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को रोहतक में राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 21 अप्रैल को हरियाणा में मांग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह ने बताया कि 11 से 13 अप्रैल को करनाल में होने वाले हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के सम्मेलन में कर्मचारी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने 12 सूत्री मांग पत्र बनाया है।
इनमें पेंशन संबंधी वित्त विधेयक 2025 को वापस लेने, रिटायर्ड कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के सभी लाभ पूर्व की भांति देने, कोरोना काल के दौरान रोका गया 18 माह का महंगाई भत्ता का एरियर ब्याज देेने, 65 वर्ष की आयु में 10 प्रतिशत व 75 की आयु में 20 प्रतिशत मूल वेतन में वृद्धि करने की मांग मुख्य है।
विज्ञापन

इसके अलावा रिटायर्ड कर्मचारियों का सभी सरकारी व पैनल वाले अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराने, मेडिकल भत्ता 3000 प्रति माह देने की मांग भी शामिल है। इस मांगपत्र पर पूरे राज्य में कम से कम एक लाख रिटायर्ड कर्मचारियों के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। यह सभी हस्ताक्षर पेंशन दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें