फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गिरदावरी में लापरवाही पर पटवारी को चार्जशीट करने के आदेश

Mon, 30 Mar 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। फसल गिरदावरी में लापरवाही बरतने पर उपायुक्त ने पटवारी को चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। उपायुक्त मनोज कुमार ने सोमवार को जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर रबी फसल की गिरदावरी व फसलों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान गिरदावरी में लापरवाही मिली थी।
डीसी ने लहरोदा, कुक्शी, डेरोली अहीर, मोहल्डा और लूजोता के खेतों में जाकर फसल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोमला क्षेत्र के पटवारी की ओर से की गई गिरदावरी में लापरवाही सामने आई। पटवारी ने मौके पर फसल की स्थिति के विपरीत गलत गिरदावरी दर्ज की हुई थी।
विज्ञापन

इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पटवारी को तुरंत प्रभाव से चार्जशीट करने के आदेश जारी किए। साथ ही उन्होंने एसडीएम कनीना को निर्देश दिए कि इस पटवारी द्वारा पूर्व में की गई सभी गिरदावरी की गहनता से जांच की जाए। उपायुक्त ने कहा कि गिरदावरी के कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारियों, पटवारियों और कानूनगो को निर्देश दिए कि वे गांव के मौजिज व्यक्तियों व नंबरदारों की उपस्थिति में टैबलेट के माध्यम से पूरी सटीकता के साथ डेटा दर्ज करें ताकि हर पात्र किसान का हित सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें