फोटो संख्या:65- कनीना नगर पालिका की नवनिर्वाचित प्रधान रिंपी कुमारी के जीत के बाद कनीना में विज
कनीना। कनीनावासियों ने डॉ. रिंपी कुमारी को नगर पालिका के प्रधान की चौधर सौंपी है। डॉ. रिंपी कुमारी ने प्रतिद्वंद्वी सुमन चौधरी को 566 मतों से मात दी।
कनीना नगर पालिका की सरकार में पुत्रवधू प्रधान और ससुर वार्ड पार्षद की भूमिका में नजर आएंगे। इस बार शहर की आधी सरकार महिलाओं के हाथ में रहेगी। प्रधान बनीं डॉ. रिंपी कुमारी के ससुर राजेंद्र सिंह लोढ़ा भी वार्ड नंबर 14 से पार्षद बने हैं। डॉ. रिंपी को 3138 वोट मिले, जबकि सुमन चौधरी को 2572 मत मिले।
प्रधान पद पर 49 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद न करके नोटा का बटन दबाया। प्रधान पद के लिए कुसुमलता को 196 वोट मिले। सबिता को 792, संतोष को 300, सरिता सिंह को 218 व सुमन को 1670 वोट मिले।
इंसेट
- ये बने पार्षद, इतना रहा जीत का अंतर
वार्ड नंबर विजेता मिले मत मतों से जीत
1 मंजू देवी 299 40
2 दीपक चौधरी 380 35
3 ऊषा यादव 359 113
4 रेखा 321 209
5 राजकुमार 276 26
6 राकेश कुमार 242 57
7 राजेश देवी 378 98
8 पूजा 373 78
9 नितेश गुप्ता 182 22
10 योगेश कुमार 248 69
11 होशियार 344 117
12 सुमन देवी 306 43
13 सुबे सिंह 227 49
14 राजेंद्र सिंह 324 100
-