फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह 11 बजे तक जारी रही। जिससे शहर में कई जगहों पर जलभराव व कीचड़ से लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी मुख्य बाजार व महावीर चौक से नागरिक अस्पताल को जाने वाले सड़क मार्ग पर रही। बारिश शुरू होते ही दुकानदारों समेत शहर के लोग भाजपा सरकार को कोसते रहे। नारनौल में शनिवार को 8 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश नारनौल, महेंद्रगढ़, सतनाली, अटेली, कनीना व नांगल चौधरी सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां रुक रुककर जारी रही। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 23 जनवरी को शाम तक हल्की बारिश और छितरवां बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। शुक्रवार सुबह से ही पूरे इलाके पर बादल छाए रहने के कारण और मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पूरे सूबे में अधिकतर स्थानों का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस से 19.7 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा और पूरे सूबे में अधिकतर स्थानों पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस से 13.4 डिग्री सेल्सियस के मध्य दर्ज किया गया है। शनिवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। शनिवार सुबह से बारिश बारिश के साथ 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने वाली तेज हवाओं की वजह से पूरे इलाके पर ठंड अपना तीखे तेवरों से आगाज किये हुए।
शहर की सड़कें कीचड़ में तबदील
शुक्रवार रात से सुबह 11 बजे तक रुक-रुककर बारिश होने से शहर के मुख्य बाजार समेत अन्य सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी अनाज मंडी, लोहा मंडी व नागरिक अस्पताल को जाने वाले रास्ते पर हुई। कीचड़ की वजह से दुकानदार भी परेशान रहे। नागरिक अस्पताल को जाने वाले रास्ते का निर्माण नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही कीचड़ जमा हो जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी में हुई रिमझिम बारिश
बीती देर शुरू हुई रिमझिम बारिश शनिवार सुबह 11 बजे तक जारी रही। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक प्रदेश में घना कोहरा पड़ने की आशंका जताई है। रिमझिम बारिश के चलते शनिवार पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए साथ ही आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे।
मौसम के यू टर्न के बाद एक बार फिर से सर्दी बढ़ गई। गेहूं, सरसों, चने, जौ की फसलों में सिंचाई का इंतजार कर रहे किसानों को अब सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार मौजूदा समय में हो रही बारिश रबी की फसल के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें