फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 लाख की लागत से महेंद्रगढ़ में सीवर व्यवस्था होगी दुरुस्त

विज्ञापन
फोटो संख्या:62- कॉलेज रोड पर  ओवरफ्लो होता सीवर--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहर की सीवर लाइनों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत करीब 15 लाख रुपये की लागत से पूरे शहर की प्रमुख सीवरेज लाइनों की सफाई कराई जाएगी। विभाग ने इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है और काम अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

हर साल मानसून के दौरान सीवर लाइनों में गाद, कचरा और अन्य ठोस पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे पानी की निकासी रुक जाती है। इसके कारण कई इलाकों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या पैदा होती है और गंदा पानी सड़कों और घरों तक पहुंच जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, खासकर बाजार क्षेत्रों और निचले इलाकों में।
सफाई अभियान की शुरुआत पहले चरण में देवनगर रोड, वार्ड नंबर 7 और शिव कॉलोनी से की जाएगी। इन क्षेत्रों में पहले भी बरसात के समय सीवर जाम और ओवरफ्लो की शिकायतें मिल चुकी हैं। इसके बाद शहर के अन्य वार्डों और कॉलोनियों में भी चरणबद्ध तरीके से सफाई कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अभियान में आधुनिक मशीनों और विशेष उपकरणों का उपयोग किया जाएगा ताकि लंबे समय से जमा गंदगी और कचरे को पूरी तरह हटाया जा सके। मोहल्ला महायचान, बालाजी चौक, कॉलेज रोड, खटीकान मोहल्ला, सब्जी मंडी रोड सहित कई क्षेत्रों में भी सफाई की जाएगी।
विभाग का उद्देश्य है कि मानसून से पहले सीवर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव और ओवरफ्लो की समस्या न हो और लोगों को राहत मिल सके।

वर्जन:
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग 15 लाख रुपये की लागत से सीवरेज सफाई कार्य शुरू करेगा। तय समय में काम पूरा कर बारिश में ओवरफ्लो से राहत मिलेगी। शिकायत पर टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। लोगों से अपील है कि वे सीवर में प्लास्टिक व ठोस कचरा न डालें ताकि जाम की समस्या न हो।-सतीश, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:62- कॉलेज रोड पर  ओवरफ्लो होता सीवर--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें