फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नहीं थम रहा किसानों के खेतों से फव्वारा चोरी का सिलसिला

Sat, 16 Dec 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। किसानों के खेतों में फव्वारा चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठंड व कोहरे के समय रात के समय चोरी खेतों में लगे फव्वारा चोरी कर ले गए। पिछले एक सप्ताह के दौरान चोर विभिन्न गांवों के खेतों से 26 से अधिक किसानों के 385 से अधिक नोजल चोरी कर ले गए। चोरों ने गांव खायरा, रिवासा, कुराहवटा के बाद शुक्रवार देर रात गांव सिसोठ से दस किसानों की नोजल चोरी कर ले गए है।
विज्ञापन

गांव सिसोठ सरपंच विरेंद्र कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 व 16 दिसंबर की रात का चोरों ने गांव सिसोठ के दस किसानों के खेतों से 113 नोजल चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि रात तो गांव सिसोठ के किसान राकेश की 18 नोजल, सुवील की 13 नोजल, ओमकार की 13 नोजल, रविन की 13 नोजल, होशियार सिंह की 18 नोजल, रणबीर की 12 नोजल, सूबे सिंह की 14 नोजल, धर्मपाल की 12 नोजल चोरी हो गए है। उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर चोरी की सूचना दी गई। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी देवेंद मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली गई। सदर थाना पुलिस ग्रामीणाें की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
11 व 12 दिसंबर की रात को गांव खायरा में रात को छह किसानों के खेतों से नोजल की चोरी हो गई है। किसान कृष्ण के 12 नोजल, सुमेर सिंह के 18 नोजल, रणधावा के 10 नोजल, रामकिशन के 22 नोजल, हवासिंह के 10 नोजल, धर्मबीर के 13 नोजल व 3 नलकी चोर चाेरी कर ले गए।, 10 दिसंबर की रात की रात को गांव रिवासा में आठ किसानों के खेतों से नोजल चोरी हो गए थे। किसान अमित, जितेंद्र, दशरथ, होशियार सिंह, लालाराम, ओमबीर, उमेद के खेतों में करीबन 150 नोजल चोरी हो गए। गांव कुरहावटा में सुरेंद्र यादव के खेत से दो फव्वारा सेट व 25 नोजल तथा माइराम के खेत से 6 नोजल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें